You are currently viewing UP: मोहन भागवत को ‘मुर्दाबाद’ बोलने पर हुई बहस, चली गोली, जानें पूरा मामला
UP: मोहन भागवत को 'मुर्दाबाद' बोलने पर हुई बहस, चली गोली, जानें पूरा मामला

UP: मोहन भागवत को ‘मुर्दाबाद’ बोलने पर हुई बहस, चली गोली, जानें पूरा मामला

UP: मुरादाबाद में विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह मंत्री संतोष पंडित को शनिवार देर शाम सरेआम गोली मार दी गई। घटना दिल्ली रोड पर मानसरोवर कॉलोनी के गेट पर HDFC बैंक के सामने हुई। संतोष पंडित को गंभीर हालत में साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही SSP हेमराज मीणा समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। CO सिविल लाइंस डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि विहिप नेता को शहर के नागफनी एरिया में रहने वाले रजत शर्मा ने गोली मारी है। मामला मझोला थाना क्षेत्र का है।

UP: बहस के दौरान चली गोली

सीओ सिविल लाइंस डॉ. अनूप सिंह ने बताया, “मामला मझोला थाना क्षेत्र का है। शुरुआती छानबीन में पता चला की विहिप नेता को शहर के अफगानी एरिया में रहने वाले रजत शर्मा ने गोली मारी है। सीओ ने बताया घटना शाम करीब 7 बजे की है। संतोष पंधारी और रजत शर्मा साथ में खड़े थे। दोनों के साथ कुछ और लोग भी थे। दोनों में बहस शुरू हो गई। बात बढ़ी तो रजत शर्मा ने संतोष शर्मा पर फायर कर दिया। गोली संतोष पंडित के सीने पर लगी है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संतोष का वीडियो स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है।” विहिप नेता को गोली मारने का आरोपी भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। उसने RSS प्रमुख मोहन भागवत वाले बयान के खिलाफ 8 फरवरी को अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा की युवा इकाई ने मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया था।

एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया की इस घटना में घायल संतोष पंधारी और आरोपी रजत शर्मा पहले से एक-दूसरे से परिचित हैं। इनका आपस में मिलना जुलना भी था। लेकिन तीन दिन पहले हुए प्रदर्शन को लेकर दोनों के बीच आपसी मतभेद हो गया। इसी में रजत शर्मा ने संतोष को गोली मारी है। विहिप नेता संतोष पंधारी को गोली मारने की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। इसके बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस का घेराव किया और आरोपी की की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

पहले से एक-दूसरे परिचित थे दोनों

Leave a Reply