You are currently viewing Tv Show: Ekta Kapoor के शो से टीवी पर जबरदस्त एंट्री मारेंगी शिवांगी जोशी, इस बार पत्रकार की भूमिका निभाती दिखाई देंगी शिवांगी जोशी
Tv Show: Ekta Kapoor के शो से टीवी पर जबरदस्त एंट्री मारेंगी शिवांगी जोशी, इस बार पत्रकार की भूमिका निभाती दिखाई देंगी शिवांगी जोशी

Tv Show: Ekta Kapoor के शो से टीवी पर जबरदस्त एंट्री मारेंगी शिवांगी जोशी, इस बार पत्रकार की भूमिका निभाती दिखाई देंगी शिवांगी जोशी

Tv Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के जरिए जबरदस्त पहचान बनाई है। छोटे पर्दे से दूर होकर भी वह लोगों के दिलों में रहती हैं। कुछ ही वक्त पहले उन्होंने ‘बेकाबू’ में कैमियो किया था, जिसने दर्शकों को भी एक्साइटेड कर दिया था। ‘बेकाबू’ में उनकी और जैन इमाम की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। लेकिन खास बात तो यह है कि अब शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) मेन लीड एक्ट्रेस बनकर टीवी पर वापसी करने वाली हैं। एक्ट्रेस एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो के जरिए टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाली हैं।

Tv Show: शिवांगी जोशी शो में पत्रकार की भूमिका निभाएंगी

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को लेकर खबर है कि वह एकता कपूर के शो में पत्रकार की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवांगी जोशी का मॉक शूट अभी होना बाकी है। इसके साथ ही एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) शो में शिवांगी जोशी के साथ मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं। हालांकि एकता कपूर के इस अपकमिंग टीवी शो का नाम सामने आना अभी बाकी है। बता दें कि इस शो के लिए शिवांगी जोशी के साथ-साथ दिशा परमार को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने निजी कारणों से एकता कपूर के शो को ना कह दिया। उन्हें लेकर यह भी अटकलें लगने लगी थीं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हालांकि दिशा परमार ने मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

वहीं शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की बात करें तो उन्हें इस रोल में देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले उन्होंने ‘बालिका वधू 2’ में आनंदी की भूमिका अदा की थी, लेकिन वह शो कुछ ही दिनों में बंद हो गया। एकता कपूर के अपकमिंग शो के जरिए कुशाल टंडन (Kushal Tandon) करीब छह सालों बाद छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे। आखिरी बार उन्हें ‘बेहद’ में देखा गया था, जिसमें उनके किरदार को खूब पसंद भी किया गया था। कुशाल टंडन को लेकर यह भी खबर थी कि वह ‘बेकाबू’ में नजर आएंगे। लेकिन बाद में उनकी जगह शालीन भनोट को कास्ट किया गया।

Leave a Reply