मैनपुरी: प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को सपा पर जमकर निशाना साधा। किशनी विधानसभा क्षेत्र के कुसमरा में जनसभा को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज चाचा-भतीजा एक हो गए हैं, लेकिन दोनों का ड्रामा जनता ने देखा है। मैनपुरी की जनता इस बार भाजपा को जीत दिलाने जा रही है। सपा के परिवारवाद को नहीं, बल्कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास के नाम पर वोट करेगी।
नगर के डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है। मैनपुरी में हर वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने जा रहे हैं। प्रदेश में तीन जगह उपचुनाव हो रहा है, परंतु पूरे देश की निगाहें मैनपुरी पर टिकी हैं। मुलायम सिंह यादव जी का हम भी सम्मान करते हैं। मैनपुरी की जनता मुलायम सिंह जी को सांसद बनाती थी, लेकिन अब उनकी बहू को सांसद न बनाने का मन बना रही है, यह स्पष्ट हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव से लेकर उनके पूरे परिवार और बड़े नेता जनसभा तक नहीं कर रहे, उनको नुक्कड़ सभाएं करनी पड़ रही है। गली-गली वोट मांगने पढ़ रहे हैं। इससे साफ है कि उनकी जमीन खिसक रही है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन तक पहुची है। उप्र में अपराधियों पर अंकुश लगाया गया है। अपराधी गायब हो गए हैं। मैनपुरी में अत्याचार करने वाले गुंडे-माफिया कहा हैं। अब राइफल और बंदूक दिखाई नहीं पड़ती है। यही भारतीय जनता पार्टी की शैली है।
इस बार बूथ कैप्चरिंग नहीं कर पाएगा कोई
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और नेता बूथ पर मतदाता लाकर बढ़-चढ़कर मतदान कराने का काम करें। इस बार कोई बूथ को कैप्चर नहीं कर पाएगा, इसका भरोसा हम आपको दिलाते हैं। निष्पक्ष होकर मतदान करिए और भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को दिल्ली भेजने का काम करें, जिससे विकास की धारा में मैनपुरी को जोड़कर आगे बढ़ाया जाए।
जनसभा में यह रहे मौजूद
भाजपा की जनसभा में जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात चतुवेर्दी, प्रेम सिंह शाक्य, राहुल राठौर, प्रदीप चौहान राज, ओमजी दुवे, जिप सदस्य जीतू सिसोदिया, आशीष पांडेय, नीरज पाण्डेय प्रधान, विनोद चतुवेर्दी, आलोक अग्निहोत्री, रमाकांत मिश्रा, राजाबाबू , गुजन कुशवाह, कल्लू मिश्रा, विमल दुबे, अंबर तिवारी, मदन मोहन मिश्रा, बाबू सिंह चौहान, वीरपाल सिंह चौहान, उमा शंकर पांडेय, प्रदीप चौहान, अक्षय तिवारी, आकाश राज मिश्रा, अमित दुबे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : अनुराग रावत