You are currently viewing Road Accident: अयोध्या में भीषण सड़क हादसा! हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत, 40 घायल
Road Accident: अयोध्या में भीषण सड़क हादसा! हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत, 40 घायल

Road Accident: अयोध्या में भीषण सड़क हादसा! हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत, 40 घायल

Road Accident: उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के अयोध्या में शुक्रवार (21 april) देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। बूथ नंबर-4 के पास ट्रक और बस की जोरदार भिड़ंत में खबर लिखे जाने तक 5 लोगों की मौत हो गई। करीब 40 से अधिक लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

घटना के संबंध में सीएमओ अजय राजा (CMO ajay raja) ने बताया कि अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। लगभग 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौके पर 10 एंबुलेंस मौजूद है। जिलाधिकारी नीतीश कुमार और डीआईजी/ एसएसपी मुनिराज जी भी पहुंचे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बस नंबर UP42BP 8598 लखनऊ से अंबेडकरनगर की ओर जा रही थी। रस्ते में ही भीषण सड़क (road accident) हादसा हो गया। भिड़ंत के बाद यात्रियों से भरी बस, ट्रक के नीचे आ गई। मौके पर मौजूद पुलिस रेस्क्यू में जुटी है। कई एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। डीआईजी/एसएसपी और डीएम समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Road Accident: ट्रक में मार्बल डस्ट लदा था

दुर्घटनाग्रस्त निजी बस लखनऊ से अंबेडकर (ambedkar nagar) नगर की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है ट्रक में मार्बल डस्ट लदा हुआ था। जबकि बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। कई सवारियां बस के अंदर फंसी हैं, जिन्हें निकाला जा रहा है। मौके पर मौजूद पुलिस रेस्क्यू कार्य में जुटी है।

Leave a Reply