You are currently viewing Rahul Gandhi: ट्रक में सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, जानी ड्राइवरों की समसयाएं
Rahul Gandhi: ट्रक में सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, जानी ड्राइवरों की समसयाएं

Rahul Gandhi: ट्रक में सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, जानी ड्राइवरों की समसयाएं

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर लोगों की की समस्याओं को जानने के लिए लगातार उनके बीच जा रहे हैं. कभी वह छात्रों से मिलते हैं तो कभी वह बाजारों में नजर आते हैं. अब उन्हें सोमवार रात को एक ट्रक की सवारी करते देखा गया. बता दे कि ट्रक पर सवार राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है। यूथ कांग्रेस (congress) ने कहा कि राहुल ने ट्रक ड्राइवरों की परेशानियां समझने के लिए ऐसा किया। उन्होंने इस दौरान ट्रक चालकों से बात भी की और उनकी समस्याओं को जाना। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि जननायक राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर्स की समस्या जानने उनके बीच पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार (tuesday) सुबह एक अलग अंदाज में नजर आए। राहुल गांधी दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिये ट्रक से अंबाला पहुंचे और फिर वहां पर उन्होंने एक गुरुद्वारे में माथा टेका। बाद में अंबाला से शिमला के लिए रवाना हुए।

Rahul Gandhi: दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

कर्नाटक की सियासी थकान और मैदानों में पड़ रही भारी गर्मी से राहत पाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) की राजधानी शिमला पहुंचे हैं। यह उनका निजी दौरा है। यहां पर वह अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के घर में रुके हैं। प्रियंका गांधी ने शिमला के छराबड़ा में घर बनाया है। दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक में सवार होकर आए राहुल गांधी ने ट्रक चालकों की समस्या को समझने की कोशिश की। उन्होंने ट्रक चालकों से उनकी समस्याओं पर बात भी की। कांग्रेस ने राहुल गांधी (rahul gandhi) का ये वीडियो अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर्स की समस्या जानने उनके बीच पहुंचे और उन्होंने उनके साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया।

बहन प्रियंका के घर पहुंचे राहुल

फिलहाल, राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर शिमला पहुंचे हैं। कांग्रेस ने हिमाचल में सरकार बनने के बाद अब ओपीएस बहाल कर दी है। इसी के चलते अब प्रदेश के कर्मचारियों ने धर्मशाला में आभार रैली रखी है, जिसमें सीएम सुक्खू शामिल होंगे। चर्चाए हैं कि इस रैली में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply