रायबरेली में मिलावट खोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। इसमें नौ मिलावटखोरों पर डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह लोग ज़ीरे में फूल झाड़ू का झाड़न मिलाकर बेचते थे।बता दे कि पूरा मामला 2019 का है। खाद्य एवं औषधी प्रशासन को जानकारी मिली थी कि महाराजगंज इलाके के कुछ व्यापारी कानपुर से ज़ीरे की बड़ी खेप मंगवाते हैं। बाद में यही जीरा कई गुना बनाकर थोक व्यवसायियों को ट्रकों के ज़रिये सप्लाई कर दिया जाता है।

जानकारी मिलने पर छापेमारी हुई तो सैकड़ों कुंटल जीरा बरामद हुआ जिसमें फूल झाड़ू से ज़ीरे जैसी झाड़न को निकाल कर मिलाया जाता था।इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई चल रही थी। आज एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने इस काम में लिप्त नौ अलग अलग फर्मों पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना लगाया है इनमें से एक फर्म इलाके के राजनीतिज्ञ के भतीजे की बताई जा रही है।
रिपोर्ट : रामसुमेर