Politics: कांग्रेस के पूर्व नेता और अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। बीजेपी (BJP) जॉइन करने के बाद किरण कुमार रेड्डी ने पीएम मोदी (pm narendra modi) की जमकर तारीफ की और कांग्रेस पर खूब बरसे। रेड्डी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए और लोगों के फैसले को स्वीकार करने और सुधार करने में असमर्थता के लिए कांग्रेस (Congress) नेतृत्व पर निशाना साधा। बीजेपी जॉइन करने के बाद किरण रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।
Politics: राहुल गांधी पर कसा तंज
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी (Kiran Kumar Reddy) ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं। पिछले महीने कांग्रेस छोड़ने वाले किरण रेड्डी चार बार के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने कहा कि वह (congress) कंट्रोल चाहते हैं लेकिन कड़ी मेहनत या कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं। कांग्रेस के साथ अपने परिवार के छह दशक से अधिक लंबे जुड़ाव का हवाला देते हुए रेड्डी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह पार्टी इस तरह छोड़ देंगे।
किरण रेड्डी ने कहा कि सभी राज्यों में कांग्रेस (congress) को नुकसान हो रहा है और इसका आलाकमान दूसरों के साथ बातचीत नहीं करता है और न ही उनकी राय लेता है। रेड्डी ने 1984 के बाद से कांग्रेस के पतन के साथ भाजपा के उदय की तुलना की। मोदी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की उनकी कड़ी मेहनत और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रशंसा की। रेड्डी ने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए मोदी की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की।