You are currently viewing Noida: सतर्क रहे! शादी में खरीदा 53 लाख का सोना, गिरवी रखने गई तो निकला नकली
Noida: सतर्क रहे! शादी में खरीदा 53 लाख का सोना, गिरवी रखने गई तो निकला नकली

Noida: सतर्क रहे! शादी में खरीदा 53 लाख का सोना, गिरवी रखने गई तो निकला नकली

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में फर्जी सोना की बिक्री का मामला सामने आया है। फेज-2 थाना एरिया में एक व्यक्ति को 53 लाख रुपये का नकली सोना बेचे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुनार और उसके भाई सहित कुल सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। खरीदने वाले ने बेटी की शादी में सोना दिया था। बेटी के ससुराल में जब पैसे की आवश्यकता पड़ी तो सोना गिरवी रखने के दौरान इसके नकली होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बैठकर मामला सुलझाने की बात कही और पीड़ित को अपनी दुकान पर बुलाया।

Noida: थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक

आपको बता दे कि दी गई शिकायत में दादरी के देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पड़ोस में मनोज वर्मा कुछ समय पूर्व रहते थे। मनोज का देवेंद्र के यहां आना-जाना भी था। मनोज दादरी से रहने के लिए भंगेल आ गए। यहां मनोज ने अपने पिता गुलाब के नाम पर गहनों की दुकान खोली। मनोज और उसका भाई आकाश दुकान पर बैठने लगा। देवेंद्र को बेटी की शादी करनी थी ऐसे में जान-पहचान होने के कारण उसने मनोज के पास गहने बनवाने के लिए फोन किया। देवेंद्र की तरफ से ऑर्डर किए गए गहनों की कीमत दोनों ने 52 लाख 90 हजार रुपये बताई।

देवेंद्र ने 22 लाख 90 हजार रुपये बतौर एडवांस दोनों को दे दिया। बेटी की शादी के दौरान पीड़ित ने पूरा भुगतान किया और सोना ले लिया था। नकली गहनों के बदले में पैसे वापस मांगने पर दोनों पक्ष में झगड़ा भी हुआ है। आरोप है कि सुनार पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तेजाब डालने का भी प्रयास किया। मारपीट करने का आरोप भी पीड़ित पक्ष ने लगाया है। थाना प्रभारी फेज-2 ने बताया कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें। india24x7livetv.in, india24x7live.com, crimecomplaint.com. sunilvermamediagroup.com .पर लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए फेसबुकपेज लाइक करें, ट्विटर पर हमे फॉलो करे…

Leave a Reply