You are currently viewing Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 11 वाहनों की आपस में टक्कर
Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 11 वाहनों की आपस में टक्कर

Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 11 वाहनों की आपस में टक्कर

Mumbai Pune Expressway: महाराष्ट्र (maharashtra) में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए। एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक ग्यारह गाड़ियां आपस में टकरा (accident) गईं। इस भयंकर हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फौरन एम्बुलेंस भेजी गई। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ जख्मी लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Mumbai Pune Expressway: मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खुदबई के पास हुआ हादसा

बता दे कि मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खुदबई के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही 11 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक भी ब्लॉक हुआ है। जिन लोगों को छिटपुट चोटें आई हैं, उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मौके पर रेस्क्यू के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची हुई है।

देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें। india24x7livetv.in, india24x7live.com, crimecomplaint.com. sunilvermamediagroup.com .पर लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए फेसबुकपेज लाइक करें, ट्विटर पर हमे फॉलो करे…

Leave a Reply