You are currently viewing Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री
Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में गुरुवार को एक बड़े फेरबदल का ऐलान किया गया है। अबतक कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदला गया है। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने ये फैसला किया है।

किरेन रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद से भी इसी तरह कानून मंत्रालय छिना गया था। कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू के कार्यकाल में जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर उनके और न्यायपालिका में टकराव की खबरें अक्सर सुर्खिया बटोर रही थीं। अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं। वह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं।

वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्हें कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जाता है।

ये भी पढ़े…

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में सिद्धारमैया के सिर सजेगा सीएम का ताज, डिप्टी CM बने डीके शिवकुमार,जानिए कब होगा शपथ ग्रहण

Leave a Reply