Karnataka: बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उनका सनकीपन इतना था कि उसने अपने प्रेमिका को एक या दो बार नहीं बल्कि 16 बार चाकुओं के रौंदा। बताया जा रहा है कि दोनों का 5 साल से अफेयर था। दोनों अलग-अलग जाति के थे, जिसके कारण लड़की के घरवाले शादी को राजी नहीं थे। लड़की ने भी परिवार के खिलाफ जाकर शादी से इनकार कर दिया और प्रेमी को कहीं और शादी करने की बात कही थी, जिसके कारण वह नाराज था।
Karnataka: युवती की उम्र 25 साल थी। यह घटना मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे मुरुगेशपाल्या इलाके में हुई। युवती यहां ओमेगा हेल्थकेयर कार्यालय में काम करती थी। जबकि युवक भी हेल्थ सेक्टर में ही था और वह दूसरी जगह काम करता था। युवती की पहचान आंध्र प्रदेश की रहने वाली लीला पवित्रा के रूप में हुई है। वह मुरुगेशपाल्या में ओमेगा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की कर्मचारी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी दिनकर (28) को हिरासत में ले लिया गया है। वह भी आंध्र प्रदेश के रहने वाला है।
Karnataka: जाति के कारण शादी को नहीं राजी था लड़की का परिवार
Karnataka: डीसीपी ने बताया कि दोनों की जाति के काफी अंतर था। लड़का नीची जाति का था जिसके कारण लड़की के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। लड़की ने परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लीला पवित्रा और दिनकर एक दूसरे को पिछले 5 सालों से जानते थे। दोनों का अफेयर था। जब उसने अपने माता-पिता को दिनकर से शादी करने की जानकारी दी, तो उन्होंने जातिगत अंतर का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। दोनों ने अपने रिश्ते को तब तक जारी रखा जब तक कि पीड़िता ने आरोपी को अपने माता-पिता के फैसले के बारे में नहीं बताया।
Karnataka: लीला से नाराज होकर दिनकर अपने कार्यालय चले गया। शाम को वह लीला के दफ्तर के बाहर आकर उसका इंतजार करने लगा। जैसे ही वह बाहर आई, दिनकर से उससे शादी करने को कहा। लीला ने फिर से इनकार किया तो दिनकर ने उसके ऊपर अचानक चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में ताबड़तोड़ 16 बार वार किए। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वे महिला को नजदीकी अस्पताल भी ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच, जीवन भीमा नगर पुलिस ने बनाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।