Bollywood: Ranbir Kapoor-Katrina Kaif
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की लव स्टोरी में नीतू कपूर विलेन बन गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतू को कटरीना खास पसंद नही थीं। कहा यह भी जाता है कि एक फैमिली फोटो में कटरीना (Katrina Kaif) के होने पर नीतू ने उन्हें क्रॉप कर दिया था।

Karishma Kapoor-Abhishek Bachchan
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी में बबीता कपूर विलेन बन गई थीं। दरअसल, अभिषेक का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था, वहीं अमिताभ बच्चन का करियर भी डूबने लगा था। ऐसे में बबीता ने करिश्मा (Karishma Kapoor) और अभिषेक की सगाई तोड़ दी थी।

Kareena Kapoor-Shahid Kapoor
करीना कपूर और शाहिद कपूर के ब्रेकअप की भले ही कई वजहें सामने आती हैं। लेकिन इनमें से एक वजह यह भी है कि करीना (Kareena Kapoor) की मम्मी और बहन को शाहिद खास पसंद नहीं थे.

Govinda-Neelam
गोविंदा शादीशुदा होने के बाद भी नीलम (Neelam) से प्यार करते थे। वह अपनी पत्नी सुनीता को तलाक देने के लिए भी तैयार हो गए थे। लेकिन उनकी मां ने ऐसा करने से उन्हें रोक दिया था।

Rekha-Vinod Mehra
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनोद मेहरा और रेखा की शादी हो गई थी। लेकिन जब रेखा अपने ससुराल गईं तो विनोद मेहरा की मां उन्हें देखकर भड़क गई थीं। खबरों की मानें तो उन्होंने रेखा को मारने के लिए चप्पल तक उठा ली थी।

Karan Singh Grover-Bipasha Basu
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की लव स्टोरी में एक्टर की मम्मी विलेन बनी थीं। बताया जाता है कि करण सिंह ग्रोवर की मां को बिपाशा बसु पसंद नहीं थीं। लेकिन लाखों मिन्नतों के बाद दोनों ने शादी कर ली।

Sudha Chandran-Ravi Dang
सुधा चंद्रन और रवि दांग ने भागकर शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी में सुधा चंद्रन की मम्मी विलेन थीं। सुधा ने मां के खिलाफ जाकर रवि से शादी रचाई। खबरों के मुताबिक, सुधा के परिवार ने लंबे समय बाद रवि को अपनाया था।

Sara Ali Khan-Sushant Singh Rajput
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी में अमृता सिंह विलेन बनीं। सारा और सुशांत ‘केदारनाथ’ के दौरान एक-दूजे को दिल दे बैठे थे। लेकिन अमृता ने सारा और सुशांत के मिलने पर रोक लगा दी थी।

Ranbir Kapoor-Deepika Padukone
खबरों के मुताबिक, नीतू कपूर को दीपिका पादुकोण ज्यादा पसंद नहीं थीं। अपने एक इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था कि वह दीपिका को अच्छे से नहीं जानती हैं। हालांकि शादी के बाद जब दीपिका, ऋषि कपूर और नीतू कपूर से अमेरिका में मिलीं तो एक्ट्रेस ने दीपिका को शादी का तोहफा दिया था।

देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें। india24x7livetv.in, india24x7live.com, crimecomplaint.com. sunilvermamediagroup.com .पर लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए फेसबुकपेज लाइक करें, ट्विटर पर हमे फॉलो करे…