Bollywood Actress: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया (social media) पर छाई रहती हैं। शर्लिन चोपड़ा अपने अंदाज के लिए जानी जाती हैं। शर्लिन (Sherlyn Chopra) हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। जब बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री हुई थी तो शर्लिन चोपड़ा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। यहां तक कि शर्लिन ने बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को भी जमकर ट्रोल किया था। इस बीच शर्लिन चोपड़ा को लेकर एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शर्लिन चोपड़ा को जान से मारने की धमकी मिली है।
Bollywood Actress: शर्लिन चोपड़ा को मिली जान से मारने की धमकी
दरअसल, बॉलीवुड अदाकारा शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने मुंबई में जुहू पुलिस स्टेशन (police station) में एक फाइनेंसर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शर्लिन का आरोप है कि फाइनेंसर ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी है।

शर्लिन के मुताबिक एक फाइनेंसर ने उन्हें वीडियो की रिकॉर्डिंग (video recording) के लिए पैसे देने के लिए बुलाया था। इस दौरान फाइनेंसर ने उनके साथ छेड़खानी की। जब शर्लिन ने उन्हें रोका तो उसने उनको गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस स्टेशन जाकर फाइनेंसर के खिलाफ केस दर्ज करवाया। बता दें कि फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बताते चलें कि शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का विवादों से गहरा नाता है। आए दिन शर्लिन किसी न किसी विवाद में फंसती नजर आती है। हाल ही में राखी सावंत से उनकी लड़ाई हो गई थी जिसके बाद शर्लिन ने राखी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि अब राखी और शर्लिन के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। वहीं शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर भी कई आरोप लगाए थे। मालूम हो कि शर्लिन चोपड़ा अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती हैं। फैंस शर्लिन चोपड़ा को काफी पसंद करते हैं।