Bihar News: बिहार के रोहतास में एक 11 साल का बच्चा रंजन पिछले दो दिन से लापता था। वही जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाशी करने लगे। इस दौरान एक महिला ने पुल के पास से रोते हुए बच्चे की आवाज सुनी। इसके बाद महिला ने परिजनों को बच्चे के बारे में जानकारी दी। बच्चा पुल के पिलर में फंसा हुआ है। गैप से बच्चा दिख रहा है। बच्चे बांस से खाना दिया। पाइप के सहारे ऑक्सीजन पहुंचा है।
यहां मानसिक रूप से कमजोर 11 साल का रंजन बुधवार सुबह से घर से गायब था। जब बेटा घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। इस दौरान एक महिला ने पुल के पास से रोते हुए बच्चे की आवाज सुनी। इसके बाद महिला ने परिजनों को बच्चे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। प्रशासन की टीम ने बुधवार शाम 4 बजे से बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम भी बच्चे को निकालने में जुटी है। हालांकि, अभी तक बच्चे को नहीं निकाला जा सका है। NDRF की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंची है। रेस्क्यू टीम पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
Bihar News: एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
बच्चे को निकालने के लिए 20 घंटे से रेस्क्यू जारी है। एनडीआरएफ (NDRF) और स्थानीय प्रशासन की टीम बच्चे को निकालने की कोशिश में जुटी हैं। मामला नासरीगंज दाऊदनगर में स्थित सोन पुल का है। यहां 11 साल का बच्चा रंजन बुधवार सुबह से घर से गायब था। गुरुवार सुबह फिर से बच्चे को बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम का कहना है कि बच्चा स्वस्थ है। वो रिस्पांड भी कर रहा है।
एनडीआरएफ (NDRF) की टीम का कहना है कि बच्चा रिस्पांड कर रहा है। बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। 3 अफसर और 35 जवानों की टीम पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पिलर को आठ से 10 फीट काटा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 11 बजे दो पिलर के बीच बच्चे को फंसा देख लोग वहां जमा हो गए। बच्चे के परिजन ने उसे निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन असफल रहे। फिर स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें। india24x7livetv.in, india24x7live.com, crimecomplaint.com. sunilvermamediagroup.com .पर लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए फेसबुकपेज लाइक करें, ट्विटर पर हमे फॉलो करे…