Congress Leaders: मध्य प्रदेश (Madhya Today Pradesh) में विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले कांग्रेस (Congress) को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मोना सुस्तानी (Mona Sustani) ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। मोना सुस्तानी आज भोपाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल होंगी।
उल्लेखनीय है कि मोना सुस्तानी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की अटकले काफी समय से चल रही थी। मोना सुस्तानी को कांग्रेस पार्टी द्वारा 2019 के लोकसभा चुनाव के समय उम्मीदवार बनाया था। उनका सामना भाजपा (bjp) के तत्कालीन सांसद रोडमल नागर से हुआ था। (Madhya Today Pradesh) हालांकि इस चुनाव में मोना सुस्तानी को करारी हार का सामना करना प़डा था व अब तक के इतिहास में सबसे अधिक 4 लाख 28 हजार से अधिक वोटों से हारी थी। इसके पहले वह कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष रही है। वह दो बार जिला पंचायत सदस्य व एक बार जनपद सदस्य भी रही हैं। उनके पति ललित सुस्तानी राजगढ़ के जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके ससुर गुलाबसिंह सुस्तानी राजगढ से दो बार विधायक व दिग्विजयसिंह सरकार में एमपी एग्रो के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
Congress Leaders: पहले से लिखी जा चुकी थी पटकथा
हाल ही में जिस समय राहुल गांधी (rahul gandhi ) की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) राजगढ़ जिले से सटे आगर जिले से होकर गुजरी, उस समय जिले के सारे नेता राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में लगे थे, लेकिन मोना सुस्तानी उस पूरे समय में उक्त आयोजनों से दूर थी व जिले से बाहर थी। इसके अलावा वह कुछ समय पहले ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली जाकर भी मिली थी। हालांकि इसके पीछे उन्होंने निजी कार्य बताया था। इसके अलावा वह काफी समय से कांग्रेस के पार्टीगत कार्यक्रमों से दूर थी। वह आयोजनों, धरना-प्रदर्शनों मे भी भाग नहीं ले रही थी। इसी बीच रविवार को उन्होंने भाजपाध्यक्ष जेपी नडडा के समक्ष भोपाल में भाजपा की सदस्यता ले ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे।
राजगढ़ व उसके आसपास के क्षेत्रों में बाल विवाह और नाथरा कुप्रथा को लेकर बड़े स्तर पर अवेयरनेस अभियान चलाने के लिए भी मोना सुस्तानी काफी चर्चित रही है। बताया जा रहा है कि बीजेपी मोना सुस्तानी को विधानसभा चुनाव से पहले संगठन या सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।