उत्तर प्रदेश के बरेली जिले (Bareilly News) में बुधवार शाम को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर 3 लोगों की हत्या कर दी गई। बता दें कि यह वारदात जनपद के फरीदपुर के गोविंदपुर गांव में हुई है। पूर्व प्रधान सुरेश पाल तोमर ने अपने साथ हथियारों से लैस 20 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। खेत पर आते ही दबंगो ने गोलियां (crime news) बरसानी शुरू कर दीं। वहीं खेत में मिले कारतूस इस वारदात की गवाही देते हैं। बताया जा रहा है कि 2 साल पहले इस कत्ल-ए-आम की शुरुआत हुई थी। वहीं पिछले 3 महीने से दोनों पक्ष फिर आपस में झगड़ रहे थे। यह मामला 135 बीघा खेती के विवाद से शुरू हुआ था। बता दें कि फरीदपुर के गोविंदपुर गांव के जमीन खादर इलाके में 1 हजार बीघा जमीन है। इस खादर में पंजाब के किसानों के अहाते बने हैं। जहां पर वह अपने परिवार के साथ रह कर खेतीबाड़ी करते हैं।

Bareilly News: पिछले 3 महीने से चल रहा विवाद
वहीं बताया जा रहा है कि यह जमीन 1 हजार बीघा है। लेकिन 135 बीघा जमीन पर आस-पास के दबंग अपना दावा करते हैं। इसी बात को लेकर बुधवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया और फिर गोलीबारी (crime news) शुरू हो गई। इस वारदात में सरदार परमेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि एख किसान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाला एक किसान आरोपी सुरेशपाल तोमर के पक्ष का बताया जा रहा है। बता दें कि 135 बीघा जमीन पर गन्ने की फसल बोई है। देवेंद्र सिंह पक्ष ने यह फसल बोई थी। जबकि पूर्व प्रधान सुरेशपाल तोमर इस फसल और जमीन पर दावा कर रहा था। ईख काटने को लेकर दोनों पक्ष पिछले 3 महीने से झगड़ा कर रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस
इस दौरान कुछ जमीन बिना कागजी रिकार्ड के बताई जा रही है। इस जमीन की नापतौल (Bareilly News) के लिए 2 साल पहले प्रशासन ने भी एक टीम भेजी थी। 2 साल पहले भी यहां हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। फरीदपुर के तहसीलदार ने 2 दिन पहले ही करीब 53 लाख रुपए का जुर्माना (crime news) लगाया है। मामले की सूचना मिलने पर बरेली पुलिस के अलावा बदायूं जिले की दातागंज की पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं कई औऱ थानों की भी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। CO फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि इस वारदात में 2 किसान पंजाब के मूल निवासी थे। वहीं पूर्व प्रधान सुरेशपाल और उसके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगा है। सुरेशपाल रायपुर हंस का पूर्व प्रधान है।
पुलिस ने शुरू की मामले पर कार्रवाई
आरोप है कि बुधवार की शाम को 18-20 हथियार धारी लोगों को मौके पर लेकर पहुंचे पूर्व प्रधान ने धमकी देते हुए कहा कि ईंख वह काटेंगे। (Bareilly News) परमिंद्र सिंह पक्ष ने पूर्व प्रधान की इस बात का विरोध किया। इसके बाद पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग होता देख दूसरे पक्ष ने भी अपने बचाव में फायरिंग करना शुरू कर दिया। आधे घंटे तक हुई फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि इस ट्रिपल मर्डर की सूचना से लखनऊ तक में हड़कंप मच गया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीणा, आईजी बरेली डॉ राकेश कुमार और SSP अखिलेश चौरसिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े…..
Hariyana News: घर में जिंदा जला परिवार, चाय बनाने के लिए गैस ऑन की तो हुआ धमाका,पति-पत्नी और 4 बच्चों की मौत
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें India24x7livetv.in, crimecomplaint.com, India24x7livetv.com पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट India24x7livetv.in, crimecomplaint.com, India24x7livetv.com पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: States News in Hindi