Aligarh: स्वरा भास्कर और फहद अहम को AMU यानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में रिसेप्शन पार्टी देने को लेकर विवाद हो गया है। पार्टी को लेकर छात्रसंघ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और पूर्व उपाध्यक्ष आमने-सामने हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन पार्टी देने की बात कर रहे हैं। पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी इसके विरोध में हैँ।
उन्होंने AMU प्रशासन और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी नदीम का कहा कि AMU एक शिक्षण संस्थान है। इस तरह की एक्टिविटी कैंपस में शोभा नहीं देती। अगर इसका आयोजन कैंपस में होता है तो पूरी तरीके से विरोध करेंगे। अलीगढ़ मे बहुत से रेस्टोरेंट और बारात घर है कहीं भी जाकर दावत दें। लेकिन कैंपस में न दें।
Aligarh: शादी पर ऐतराज नहीं
नदीम ने कहा फहद हमारे यहां के स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने शादी की अच्छी बात है। लेकिन इस पर फैजुल भाई ने AMU में पार्टी देने की स्टेटमेंट देकर राजनीती शुरू कर दी है। स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने शादी की। काई दिक्कत नहीं है। वह आराम से रहें। खुश रहें, कोई परेशानी नहीं है। कैंपस को बीच में क्यों लेकर आ रहे हैं। AMU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि हमने एक दावत का प्रोग्राम किया है। स्वरा भास्कर और फहाद के लिए । क्योंकि हमारे यहां के स्टूडेंट भी रहे हैं और ओल्डब्वायज में से भी हैं। इसलिए पार्टी रखी गई है। कोशिश की जाएगी जो ओल्ड ब्वायज गेस्ट हाउस है वहां पर प्रॉपर तरीके से होगा। जिसमें मीडिया को भी बुलाया जाएगा।