You are currently viewing Akhilesh Yadav: क्या सपा प्रमुख को सता रहा गिरफ्तारी का डर! कही ये बात
Akhilesh Yadav: क्या सपा प्रमुख को सता रहा गिरफ्तारी का डर! कही ये बात

Akhilesh Yadav: क्या सपा प्रमुख को सता रहा गिरफ्तारी का डर! कही ये बात

Akhilesh Yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी गिरफ्तार (arrest) का डर सताने लगा है। उन्होनें आज प्रेस कांफ्रेंस (PC) करते हुए कहा कि ये सरकार जब एक पक्षी को नहीं छोड़ रही है, पंक्षियों को कैद कर रही है। तो हम आपको क्या छोड़ेंगे? हमें तुम्हे भी जेल में डाल देंगे। अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने भाजपा सरकार (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि आज़म खान व उनके परिवार का उत्पीड़न इस लिए किया जा रहा है क्योंकि वो समाजवादी पार्टी (samaj wadi party) के नेता हैं। कानपुर के विधायक से मैं मिलने गया तो उसका दूसरे जेल में ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होने कहा जिससे भी मैं मिलने जाता हूं सरकार उससे सब कुछ छीन लेती है।

Akhilesh Yadav: बीजेपी वाले पेड़ पक्षियों के दुशमन

सपा प्रमुख ने सीएम योगी (cm yogi adityanath) पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान को खत्म करने का काम कर रहे हैं और ये लोग लोकतंत्र की बातें करते हैं, काम संविधान के खिलाफ करते हैं। उन्होंने कहा कि योगी होकर भी मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं। अखिलेश ने कहा कि मैंने एक हजार एकड़ में 1 लाख 36 हज़ार पेड़ लगाए। इन्होंने 150 करोड़ पेड़ कहा लगाए? इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है। भाजपा (BJP) वाले पेड़, पक्षियों के भी दुश्मन हैं। बीजेपी (BJP) के लोग गमला चोर भी हैं। सपा प्रमुख (akhilesh yadav) ने कहा कि बुलडोजर खुशी की बात नहीं है, इसके खिलाफ मैंने सदन में भी बोला था। उन्होंने कहा की अगर समाजवादी पार्टी की सरकार होती, तो मीडिया कहती, ये यादव डीजीपी (DGP) है, मुस्लिम डीजीपी (DGP) हैं, गुज्जर डीजीपी (DGP) हैं।

अगर ब्राह्मण बना दिया ,तो वो अच्छा नहीं है। अखिलेश यादव ने सीएम योगी (cm yogi adityanath) पर तंज करते हुए कहा कि इस सरकार के पास खुद का डीजीपी नहीं है, मुख्य सचिव नहीं है। बता दें कि अमेठी के गौरीगंज तहसील के जोधपुर मंडखा गांव में रहने वाले आरिफ और राजकीय पक्षी सारस की दोस्ती सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हुई थी अखिलेश यादव भी मंडखा में आरिफ और सारस की दोस्ती देखने पहुंचे थे, लेकिन अब वन विभाग की टीम ने सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित कर दिया गया है।

Leave a Reply