Akansha Dubey Case: फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey Case) ने 26 मार्च को आत्महत्या कर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। आकांक्षा सिंह के निधन से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। एक्ट्रेस के सुसाइड के मामले में सिंगर समर सिंह (Samar Singh) को गिरफ्तार किया गया। अब इसी बीच आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में के बड़ा मोड़ सामने आया है। दरअसल एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आकांक्षा दुबे रोती और बिलखती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आकांक्षा रोते हुए कह रही हैं, “अगर मुझे कुछ भी हुआ तो इसका जिम्मेदार केवल समर सिंह ही होगा।
Akansha Dubey Case: वीडियो में आकांक्षा दुबे कह रही
इस वीडियो में आकांक्षा दुबे कह रही हैं, “मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है बस मैं नहीं रहना चाहती इस दुनिया में। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार केवल समर सिंह (Samar Singh)होगा।” आकांक्षा दुबे के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आकांक्षा दुबे का सिंगर समर सिंह के साथ अफेयर चल रहा था। आकांक्षा की मां ने अपनी बेटी की मौत के बाद समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। मधु दुबे ने कहा था, “यह बात जगजाहिर है कि समर सिंह मेरी बेटी को मारता-पीटता था। उसके चेहरे पर नील और सूजन साफ इन तस्वीरों में देखी जा सकती है।”
बता दें कि आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey Case) ने 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में आकांक्षा की मां ने सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर उनकी बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ ‘आरा कभी हारा नहीं’ 26 मार्च को ही रिलीज हुआ था। ऐसे में जब फैंस ने एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर सुनी तो हर कोई हैरान रह गया था।